RSS

Tag Archives: बुरा समय

क्या करें जब आपका समय ख़राब हो?

कुछ आप-बीती और कुछ सुनी-सुनाई के आधार कुछ सुझाव लिख रहा हूँ, उनके लिये, जिन्हें लगता है कि उनके तारे आजकल गर्दिश में चल रहे हैं। जब किस्मत आपका साथ ना दे, जब हर काम उल्टा पड़े तो इन बातों का ध्यान रखिये:

  1. अपने वाहन में पेट्रोल/डीजल कभी कम न होने दें, ऐसे हालात में अक्सर गाड़ी का पेट्रोल या डीज़ल ख़त्म हो जाता है, और वो भी पेट्रोल पंप से काफ़ी दूर।
  2. वाहन के टायरों में हवा नियमित भरायें, क्योंकि बुरे दिनों में टायर का पंचर होना एक आम बात है। यदि फ़िर भी एक बार आपकी गाड़ी पंचर हो जाए, तो सीधा ट्यूब ही बदलवा दें अन्यथा बार-बार पंचर होने की संभावना है!
  3. अपने बटुए (वॉलेट) में पैसे कम से कम इतने रखें कि मुसीबत में आप पेट्रोल/डीज़ल भरा सकें या पंचर बनवा सकें और कम से कम अपने किसी मित्र को फ़ोन कर सकें!
  4. अपने मोबाईल फ़ोन का बैलेंस कभी शून्य के आसपास ना होने दें।
  5. कभी भी बिना टिकट यात्रा ना करें।
  6. समय पर रेल्वे स्टेशन या बस स्टॉप पहुँचें।
  7. छोटी से छोटी बीमारी का भी इलाज करवा लें, वरना बीमारी इतनी ज़रूर बढ़ेगी कि आपको डॉक्टर का तगड़ा बिल देना पड़े।
  8. अपने बॉस से पंगा ना लें ।
  9. सीढ़ियों से उतरते वक्त ध्यान रखें, कहीं आपका पैर न फ़िसल जाए।
  10. दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट ज़रूर पहनें।
  11. यदि आप विद्यार्थी  हैं तो कभी भी परीक्षा में नकल ना  करें।

ये सब मैं आपको डराने के लिये नहीं, सिर्फ़ सावधान करने के लिये लिख रहा हूँ। यूँ तो बुरा वक्त या अच्छा वक्त जैसी कोइ चीज है भी या नहीं ये पक्का नहीं। लेकिन अच्छा है सावधान रहें, और मस्त रहें। उन सभी को शुभकामनाएँ जिन्हें लगता है कि यह पोस्ट उनके लिये उपयोगी है, ईश्वर करे आपका ऐसा समय जल्द ही ख़त्म हो जाए!

-हितेन्द्र

 
3 Comments

Posted by on नवम्बर 15, 2009 in इन दिनों...These Days...

 

टैग: , , ,

 
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 31 other followers