प्रतिभाताई, अब आपकी बारी है
आदरणीया श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी,
राष्ट्रपति पद के रा.ज.ग. समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार श्री भैरों सिंह शेखावत ने कल संपत्ति की घोषणा कर दी है। देखें यहाँ। और यहाँ। तो अब संप्रग उम्मीदवार होने के नाते आपसे भारतवासियों की अपेक्षा है कि आप भी अपनी संपत्ति की घोषणा करें ताकि हमें मालूम हो कि हमारी संभावित राष्ट्रपति महोदया की कुल संपत्ति कितनी है। ऐसा इसलिये भी ज़रूरी है क्योंकि हमें आपके बारे में बहुत कुछ सुनने को मिल रहा है। पढ़ें यहाँ। और यहाँ
चूँकि चुनाव में अब अधिक दिन शेष नहीं हैं, अतः अच्छा होगा यदि आप शीघ्र ही यह घोषणा करें। हम यह जानते हैं कि विधिवत आप ऐसा करने को बाध्य नहीं हैं। किंतु आपसे इतना निवेदन तो देशवासी कर ही सकते हैं!
धन्यवाद।
1 Comment(s)
Comments RSS TrackBack Identifier URI
Leave a comment







देखें प्रतिभा ताई आपकी बात सुनती हैं या नहीं.